6:34 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

सरकारी अस्पताल का ताला तोड़कर बैटरी-इनवर्टर समेत अन्य उपकरण चोरी

बदायूं – उघैती थाना क्षेत्र के गांव खंडुआ के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने बैटरी-इनवर्टर समेत अन्य उपकरण चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक बीती 24 अक्टूबर के लिए भी चोरों ने ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस को तहरीर देने के बाद भी घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची । जिसके बाद चोरों के हौंसले बुलंद हो गए और उन्होंने फिर से चोरी को अंजाम दिया। गांव वाले एवं प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के कर्मचारियों ने पुलिस की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब देखना यह हैं क्या पुलिस कर पाएगी चोरी का खुलासा
या ऐसे ही चोर गांव में देते रहेंगे चोरी को अंजाम???

विज्ञापन एक्सप्रेस