।
बदांयू 29 अक्टूबर।
बदायूं के फैजगंज बेहटा नगर पंचायत में एक सफाईकर्मी सुमित को नियम विरुद्ध तरीके से लिपिक बनाने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने इस पदोन्नति पर तत्काल रोक लगा दी है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
बताते हैं कि सभासद हरपाल ने ईओ वेदप्रकाश पर फर्जी तरीके से सुमित को लिपिक बनाने की शिकायत मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर कर दी एडीएम ने दो अधिकारियों की जांच में शिकायत को जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में सही पाया कि सफाईकर्मी की पदोन्नति नियमानुसार नहीं थी। एडीएम प्रशासन ने पदोन्नति को त्रुटिपूर्ण मानते हुए इसे रोक दिया है।
एडीएम प्रशासन ने विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में सुमित पर बिसौली के एक जनप्रतिनिधि का संरक्षण प्राप्त होने की बात कही जा रही है।
प्रशासन ने पूरे प्रकरण की गहन जांच शुरू कर दी है।
एडीएम ने कहा कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com