अस्पताल से चकमा देकर ठेके तक पहुंचा मरीज, हैंडपंप के पास बैठकर पी शराब — वीडियो वायरल
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक्सीडेंट में घायल और कैथेटर लगे मरीज विपिन ने डॉक्टरों व परिजनों को चकमा देकर अस्पताल से बाहर निकलकर देसी शराब के ठेके पर पहुंचा। वहां उसने शराब खरीदी, हैंडपंप के पास बैठकर पी और फिर नशे में वापस वार्ड में लौट आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रचार्य राजेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
