5:06 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू जा रही दो डबल-डेकर बसों को पंचकूला में जुर्माने के साथ सीज किया

हिमाचल के बद्दी से बदायूं जा रही दो डबल डेकर बसें पंचकूला में ट्रैफिक पुलिस ने सीज कर दी हैं। यह कार्रवाई ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चलते की गई है, जिसमें बसों का चालान भी किया गया है। बसों के पास आवश्यक दस्तावेजों की कमी थी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, जिससे यात्रियों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार दो डबल डेकर बसें हिमाचल प्रदेश के बद्दी से उत्तर प्रदेश के बदायूं जा रही थीं।
बसों को चेकिंग के दौरान पंचकूला में ट्रैफिक पुलिस ने सीज कर दिया हे। वही एक बस का चालान 34,500 रुपये और दूसरी का 24,000 रुपये काटकर उन्हें थाने लाकर सीज कर दिया गया है।

डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पंचकूला के सूरजपुर ट्रैफिक थाने के एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान इन बसों की जांच की।
पुलिस के निरीक्षण में पाया गया कि बसों में कई सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी।

देश में अभी कुछ दिनों में डबल-डेकर बसों के हादसे होने से सख्ती की गई है, पिछले दिनों इटावा में डबल डेकर बस हादसा हुआ जिसमें 2 लोगों की मौत, 40 घायल हुए।
बदायूं-मथुरा हाईवे पर भीषण हादसा, जयपुर जा रही डबल डेकर बस के पलटने से एक की मौत, 38 घायल हो गये थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस