5:06 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

सहारनपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से भटके हाथी की मौत

सहारनपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से भटके हाथी की मौत, ग्रामीणों ने जताया रोष

सहारनपुर के सुंदरपुर गांव में जंगल से भटके एक हाथी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बीती रात की है, जब हाथी पानी की तलाश में गांव पहुंचा था। सुबह किसानों ने शव देखा और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नीचे लटके तारों की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन एक्सप्रेस