7:02 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता का जनपद स्तरीय आयोजन हुआ संपन्न

संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता का जनपद स्तरीय आयोजन हुआ संपन्न।

जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लाल जी यादव के निर्देशानुसार डॉ संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता वर्ष 2025 का आयोजन श्री कृष्ण
इंटर कॉलेज बदायूं के प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
वाद विवाद प्रतियोगिता में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं की छात्राओं ने सारे पुरस्कार जीतते हुए प्रथम स्थान शहजनी ,द्वितीय स्थान वैष्णवी चौहान ,तृतीय स्थान ज्योति देवी और चतुर्थ स्थान पर अनुपम रही। प्रतियोगिता के आयोजन में कलाध्यापक श्री राधेश्याम शर्मा का विशेष योगदान रहा।
निर्णायक मंडल में विजय गौतम, विवेक जौहरी,अर्चना तिवारी रही।
यह जानकारी देते हुए जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक एवं श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं के गणित प्रवक्ता विवेक जौहरी ने बताया की 29 अक्टूबर को शिव देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं निकट डाइटमें जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद की समस्त शिक्षण संस्थानों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तर पर 15 उत्कृष्ट मॉडल का चयन किया जाएगा जो मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। प्रथम पुरस्कार रुपया 5000 द्वितीय पुरस्कार रुपए3000 तृतीय पुरस्कार रुपए 2000 एवं ₹1000 के सांत्वना पुरस्कार जिला विज्ञान क्लब की ओर से दिए जाएंगे। समस्त प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लाल जी यादव ने जनपद की प्रत्येक शिक्षण संस्था को निर्देश देते हुए जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता सुनिश्चित करने को कहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.