बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली में मामूली कहासुनी के बाद बृहस्पतिवार की सुबह दबंगों ने एक परिवार के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए थे। जिसमें पुलिस ने पीड़ित की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव निवासी हरिशंकर पुत्र सोनपाल ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि 23 त्क्टूबर की सुबह गांव निवासी वीरपाल, सोनू, वीर सिंह एवं सत्यपाल ने गाली-गलौच करते हुए झग़ड़ा करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके भाई हेमराज समेत परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करना शुरु दी। जिसमें हेमराज, परमानंद आदि घायल हो गए। कोतवाल ने बताया कि घायलों का मेडीकल परीक्षण कराने के बाद चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
