5:06 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में डीएपी खाद के दो कट्टे दिलाने के नाम पर किसान से ढाई हजार ठगे

उझानी बदांयू 24 अक्टूबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरूल्लापुर निवासी किसान सर्वेंद्र पुत्र रामनिवास को आज डीएपी खाद के दो कट्टे दिलाने के नाम पर एक उच्चके ने ढाई हजार रुपए की चपत लगा कर चंपत हो गया।

बताते हैं कि आलू गढ़ाई को डीएपी खाद के कट्टे लेने आऐ सर्वेंद्र सहकारी समिति पहुंचा वहां मिले एक ठग ने दो कट्टे 2700 में दिलाने की कहकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आया व 2500 रू ले लिए कि में अंदर से खाद लेकर आ रहा हू दो सो रूपए बाद में दे देना। ओर अस्पताल परिसर से कहीं निकल लिया।

काफी देर बाद किसान को ठगी का एहसास होने पर सामने कोतवाली पहुंचा व ठगी की शिकायत की इसी तरह पिछले दिनों भी इसी तरह का वाक्या अस्पताल में हो चुका है। पुलिस अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस