बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के शहजादनगर गांव में कार सवार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहजादनगर निवासी प्रांजल गोयल ने आरोप लगाया कि 20 अक्टूबर की शाम वह अपने भाई गोविंद गोयल, अभय गोयल और प्रिंस गोयल के साथ कार से गांव में अपने चाचा की समाधि पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनकी गाड़ी रोक ली।आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से लैस होकर गाड़ी रोकी, गाली-गलौज की, गाड़ी की चाबी निकाली और उनके साथ अभद्रता की। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पीड़ित प्रांजल गोयल ने इस संबंध में बिल्सी थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।










badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com