।
बरेली 23 अक्टूबर
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पर स्वच्छता अभियान का दूसरा चरण 16 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2025 तक मनाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधन (ई.एन.एच.एम.) विभाग तथा सभी संबंधित विभागों के सहयोग से 23 अक्टूबर, 2025 को मंडल पर ‘‘स्वच्छ परिसर‘‘ थीम पर रेलवे स्टेशनों, कर्मचारी काॅलोनियों परिसंचारी क्षेत्रों और सार्वजनिक उपक्रम सहित सभी रेलवे परिसरो में सफाई और अपशिष्ट पद्वार्थो प्रबंधन तथा विभिन्न स्वच्छता से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गई।



जिसके अंतर्गत यात्रियों के बीच सामूहिक जिम्मेदारी एवं पर्यावरण के प्रति स्वच्छता जागरुकता को आगे बढ़ाने के लिए रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों, विक्रेताओं और स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों यथा काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, काशीपुर, रुद्रपुर सिटी, बरेली सिटी, पीलीभीत, कासगंज, फर्रुखाबाद जंक्शन फतेहगढ़ तथा कन्नौज के स्टेशन परिसर, और यात्री सुविधाओं में सुधार कर कार्यालयों, रेलवे काॅलोनियों, कार्यशालाओं, डिपों, रनिंग रुमों, छात्रावासों और अस्पतालों सहित सभी रेलवे परिसरों में स्वच्छता मानकों में स्पष्ट और ठोस सुधार लाने हेतु गहन साफ-सफाई की गई। जल भराव व दुर्गंध को कम करने के उद्वेश्य से स्टेशन परिसर के अन्दर व बाहर खुली व ढकी नालियों को साफ किया गया।
इसके अतिरिक्त सभी प्रकार के कुड़ेदानों को निर्धारित स्थान पर रखने एवं अच्छी तरह से साफ-सफाई और कीटाणुरहित किया गया।
इस मंडल पर समस्त रेल कर्मचारियों, सफाई मित्रों एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से विशेष “स्वच्छता पखवाड़ा’’ अभियान की मजबूत शुरुआत की है। यह अभियान स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करता है और साथ ही सभी हितधारकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है। इज्जतनगर मंडल ‘‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत‘‘ के संकल्प को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध है तथा यात्रियों को स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
