7:15 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

मुजरिया में कार ने उझानी के आटो चालक को रोंदा,मौत

बदांयू 22 अक्टूबर।

बदांयू जिले के मुजरिया थाने के पास बिल्सी रोड पर एक अज्ञात कार ने आटो चालक को रोंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। कार चालक कार लेकर फरार हो गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं कार की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार उझानी के गौशाला रोड निवासी शिवम् शर्मा 30 पुत्र श्री राम आटो चलाता था। कल रात वह मुजरिया चोराहे के बिल्सी रोड पर सवारियों के इंतजार में खडा था कि एक कार ने उसे पीछे से रोंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

मुजरिया थाना इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पीएम के लिए बदांयू भेजकर कार की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस