बिल्सी – बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गुधनी गांव में एक मोबाइल दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। हालांकि, जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जाता, तब तक दुकान में रखे मोबाइल फोन और जनसेवा केंद्र के अन्य उपकरण जल चुके थे। गुधनी निवासी दुकान मालिक हरकेश पाल ने बताया कि उनकी मोबाइल की दुकान और जनसेवा केंद्र का सारा सामान आग की चपेट में आ गया। उन्होंने अनुमान लगाया कि इस घटना में उन्हें एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना बिल्सी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
