9:50 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

अन्नकूट से पहले ही सब्जियों के दाम में हुई बढ़ोतरी

उझानी बदांयू 21 अक्टूबर।

दीपावली और गोवर्धन पूजा सहित पंच पर्वों के आगमन ने बाजार में रौनक बढ़ाई है। वहीं नगर की मंडी में सब्जियों के दामों ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। दस दिनों में हरी सब्जियों के दामों में 20 से 30 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि अन्नकूट पर घर घर व मंदिरों में बंटने वाले प्रसाद मे सब्जियां ज्यादा प्रयोग की जाती है।

सब्जी विक्रेता प्रेम कश्यप ने बताया कि हर सब्जी की कीमत में उछाल आया है। दिवाली पर्व पर मांग अचानक बढ़ गई है। शादी-विवाह के सीजन और त्योहारों के चलते लोग बाजार में बड़ी मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। वहीं परिवहन खर्च और बाहरी मंडियों से आने वाले माल की कमी ने भी कीमतों को प्रभावित किया है।

शहर में सब्जियां दिल्ली, जयपुर और बरेली मंडियों से सब्जियों की आमदनी कम होने के कारण स्थानीय मंडियों पर दबाव बढ़ गया है। शहर के सब्जी विक्रेताओं में बालकिशन, रामू, दीनानाथ मोर्य, अब्दुल ने बताया कि हर साल दिवाली से पहले सब्जियों के दामों में थोड़ा उछाल आता है लेकिन इस बार कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ी हैं।
रोजमर्रा की जरूरत की चीजें महंगी होने से घर का बजट बिगड़ गया है। मंडी के आढ़तियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक दामों में और स्थिरता आने की उम्मीद कम है। जब तक मांग और आपूर्ति का संतुलन नहीं बनता तब तक कीमतें घटने की संभावना नहीं है।

त्योहारों की रौनक के बीच सब्जियों के बढ़े दामों ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को उम्मीद है कि पर्वों के बाद जब बाजार में आपूर्ति सामान्य होगी, तब कीमतों में कुछ राहत मिलेगी।

सब्जी दस दिन पहले दाम अब प्रतिकिलो दाम
टिंडा 60 80
फूल गोभी 80 100
पत्ता गोभी 30 40
टमाटर 30 40
बैंगन 20 30
मूली 15 30
पालक 30 50
लोकी 30 60
भिंडी 30 50
हरी मिर्च 60 80
हरा धनिया 100 150
भसीडे 80 100
मेंथी 80 100
सिंघाड़ा 30 40
गाजर 60 80
आलू नया 40 50
तोरई 30 50

विज्ञापन एक्सप्रेस