बदायूं: त्योहारी सीजन में दो जगहों पर चोरी, पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप
बदायूं में त्योहारी सीजन के दौरान चोरी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कृष्णा मेडिकल स्टोर से 30 हजार रुपये नकद चोरी हो गए, वहीं बिनावर के बगुली नगर गांव में एक घर से चोर साढ़े पांच लाख रुपये और जेवरात ले उड़े। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन आरोप है कि पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही। बिनावर एसओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com