– राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों ने किया राज्य पुरस्कार विजेता शिक्षक हृदेश चंद्र माथुर का सम्मान
बदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केन्द्र पर पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के तत्त्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों ने राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हृदेश चंद्र माथुर का शाल ओढ़ाकर व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त मोहम्मद असरार ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है, जो नई पीढ़ी को ज्ञान के साथ संस्कार देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आता है।
वेलफेयर सोसायटी के मंडल अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त कृपाल सिंह ने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य राज्यभर में शिक्षकों के हितों की रक्षा करना और उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित कर समाज में शिक्षा के महत्व को प्रखर बनाना है।
स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना जगाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हृदेश चंद्र माथुर जैसे शिक्षक शिक्षा जगत के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
कोषाध्यक्ष राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त महेश चंद्र पाठक, असरार अहमद खां ने राज्य पुरस्कार प्राप्त कादरचौक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चतुरी नगला के शिक्षक हृदेश चंद्र माथुर को शाल ओढ़ाकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
नंदराम शाक्य के अलावा शिक्षकों, शिक्षाविदों समेत तमाम लोग मौजूद रहे।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
