चित्रकूट में दीपावली/कार्तिक अमावस्या मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंडल आयुक्त अजीत कुमार व डीआईजी राजेश एस ने मेले में तैनात अधिकारियों को ब्रीफिंग दी। मेले को 8 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है, जहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने समय से ड्यूटी पर मौजूद रहने और श्रद्धालुओं से सौम्य व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। मेले की सफलता के लिए व्यापक सुरक्षा योजना लागू की गई है।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
