दीपिका पादुकोण ने एक नया इतिहास रचते हुए Meta AI को अपनी आवाज़ देने वाली पहली भारतीय बनने का गौरव हासिल किया है। एक वीडियो शेयर कर दीपिका ने इस खास पल को फैंस के साथ साझा किया, जिसमें वह माइक पर अपनी आवाज़ रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अब मैं Meta AI का हिस्सा हूं,” और बताया कि अब लोग भारत, अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में उनकी आवाज़ में अंग्रेज़ी में चैट कर सकेंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
