1:09 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- मदरशील मैमोरियल अकादमी में दीपोत्सव की धूम, बच्चों ने सजाऐ कलश,बनाई बंदनवार

उझानी बदांयू 18 अक्टूबर।

मदर शील मैमोरियल अकादमी के प्रांगण में दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। दीपावली के पावन पर्व के शुभागमन पर बच्चों के द्वारा , कलश सजाओ, रंगोली, वंदनवार, ग्रीटिंग कार्ड आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओ में सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने बहुत लगन और उत्साह के साथ अपनी कल्पनाशीलता व रचनात्मकता से इन कलाकृतियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों ने कक्ष-सज्जा में दीये, कैंडल, रंगोली व लक्ष्मी गणेश जी की पूजा कर दिवाली के पर्व को मिलजुल कर बड़े उत्साह के साथ मनाया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने पांच दिवसीय दीपावली पर्व की विस्तृत जानकारी दी । विद्यालय के प्रबंधक भारत थरेजा ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए दीपावली को खुशी से मनाने का आग्रह किया। उन्होने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारना है। बच्चों के द्वारा बनाई गयी कलाकृतियों एवं कक्ष-सज्जा की सराहना की और प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को आतिशबाजी न जलाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बच्चों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय में योगेंद्र नाथ गोयल, विजया, दीक्षा, मीनू, चंचल, वंशिका, सौम्या, शिवानी, मोहिनी, प्राची, नंदिनी, रचना, शिल्पी, मुस्कान उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस