उझानी बदांयू 18 अक्टूबर।
बीती शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला गंज में चल रहे रामलीला महोत्सव का रावण के पुतले के दहन के साथ समापन हो गया।
रामलीला ग्राउंड में देर शाम राम बने कलाकार ने आग लगे तीर से रावण के पुतले को दहन किया। बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ ही रामलीला का समापन हो गया।
आस-पास गांवों के ग्रामीणों ने पुतले में आग लगते ही जय श्री राम के नारे लगाते हुए पुतले की लकड़ी बीनना शुरू कर दिया।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
