10:36 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में पटाखों की अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त नजर

एसएसपी ने थानेदारों को सघन आबादी वाले क्षेत्रों में निगरानी रखने के दिए निर्देश
—————– बदांयू 17 अक्टूबर।

दीपावली के अवसर पर शहर और कस्बों में पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि वे सघन आबादी वाले क्षेत्रों में निगरानी रखें। पूर्व में पटाखों से संबंधित आग या विस्फोट की जहां घटनाएं हुईं हैं उन जगहों पर विशेष नजर रखें।

एसएसपी ने बताया कि दीपावली से पहले बिना लाइसेंस के पटाखा बनाने और बेचने वाले लोग सक्रिय हो जाते हैं। अक्सर ये लोग पुलिस की नजर से बचने के लिए घरों या सघन क्षेत्रों में पटाखा रखकर बेचते हैं। इससे कई बार शहर और ग्रामीण इलाकों में हादसे भी हो चुके हैं। उन्होंने थानेदारों को यह निर्देश भी दिए कि वे नियमित जांच करें और गड़बड़ी पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई करें। साथ ही, पूर्व में अवैध भंडारण या आग लगने की घटनाओं वाले थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग कराई जाए और पहले पकड़े गए लोगों की पहचान कर उनकी निगरानी की जाए। जिला प्रशासन ने उन स्थानों पर जहां पटाखों की दुकान लगाने की अनुमति दी गई है, वहां आग से बचाव के पूरे इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखा खरीदें और अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि दीपावली सुरक्षित रूप से मनाई जा सके।

सोम्य सोनी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.