11:51 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ससुरालियों पर बेटे को गायब करने का आरोप, अनहोनी की आशंका चार पर रिपोर्ट दर्ज

।****/**

उझानी बदांयू 13 अक्टूबर।

कादर चौक थाने के गांव भदरोल निवासी जाकिर पुत्र बलवीर ने बदायूं के लालपुल निवासी अपने पुत्र जाहिद को गायब कर अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए उसके ससुर साले व सास के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक जाकिर ने लिखा है कि उसके बेटे जाहिद की शादी 16-6-2025 को बदांयू के लालपुल निवासी शकील की पुत्री रानी से हुई। शादी के बाद ससुर शकील उसके बेटे समीर व शाहजान जाहिद व रानी को काम के बहाने विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश ले गये।

कुछ दिनों बाद उसकी बेटे से बात हुई उसके बाद किसी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। ससुर व सालों ने जाहिद का मोबाइल तोड दिया व उसके साथ मारपीट की इस बाबत बेटे ने अगले दिन दूसरे नंबर से जानकारी दी। उसके बाद उसकी बेटे से बात नहीं हुई।

4 सितंबर को आरोपी अपने घर लोट आऐ बेटे की जानकारी करने गया तो बाप-बेटों व सास फूलबानो ने मेरे साथ अभद्रता की व कहा जाहिद को उझानी बाइपास बस से उतार दिया। अपने बेटे को आप खुद खोजें। पीड़ित ने एसएसपी व उझानी कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया सुनवाई ना होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय की शरण ली। मुख्यमंत्री कार्यालय का आदेश आते ही कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच एसएसआई गुड्डू सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस