11:06 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- रामलीला मेला देखने आई 13 बर्षीय किशोरी लापता

उझानी- रामलीला मेला देखने आई 13 बर्षीय किशोरी लापता,पिता ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार।**—-

उझानी बदांयू 10 अक्टूबर।

नगर के एक मोहल्ले के निवासी ने कोतवाली पुलिस में अपनी 13 साल की बेटी के मेला से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है।

दर्ज रिपोर्ट में पिता ने लिखा है कि उसकी 13 साल की नाबालिग बेटी 6 अक्टूबर दोपहर घर से मेला देखने की कहकर आई थी। मगर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन की मगर कोई सुराग नहीं लगा।

पिता ने लिखा है कि लड़की अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ गई है। इससे लगता है कोई उसे बहला-फुसलाकर ना ले गया हो। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लड़की की तलाश का जिम्मा सबइंस्पेक्टर विनय कुमार को सोंपा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस