11:07 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

देवरिया – मेडिकल कॉलेज की पानी टंकी में मिला शव

देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी टंकी में मिला शव, महाराष्ट्र के अशोक गावंडे के रूप में हुई शिनाख्त

उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की पानी टंकी से मिली लाश की पहचान महाराष्ट्र के ठाणे निवासी 61 वर्षीय अशोक गावंडे के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर को 108 एंबुलेंस उन्हें पैर में चोट लगने पर अस्पताल लाई थी, जहां वे इलाज के दौरान लापता हो गए थे।
अब शव मिलने के बाद पुलिस यह जांच कर रही है कि किसने 108 नंबर पर कॉल किया और अस्पताल ने गायब मरीज की सूचना क्यों नहीं दी।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस