12:06 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

रुहेलखंड विश्वविद्यालय देगा बरेली को इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट
जिले को पहली बार इंटरनेशनल मानकों को पूरा करने वाले क्रिकेट स्टेडियम की सौगात मिलेगी। महात्मा ज्योतिबा फूले फूल रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इसके लिए बीसीसीआई के मानकों के अनुसार स्टेडियम और मैदान तैयार किया जा रहा है। भविष्य में यहां पर बीसीसीआई की घरेलू ट्रॉफियों के मुकाबले भी हो सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तेजी से कार्य कराया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल (कुलाधिपति) आनंदीबेन पटेल निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण करेंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि रणजी मैच समेत अन्य मुकाबले इस स्टेडियम में खेले जा सकेंगे। प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में रुहेलखंड विश्वविद्यालय ऐसी सुविधा देने वाला दूसरा विश्वविद्यालय है। वर्तमान में केवल छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर ही ऐसा विश्वविद्यालय हैं जहां अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हुए क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है।

पवेलियन डक आउट बनाने का जारी है काम विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम में अभी पवेलियन, डक आउट बनाने और पिच बनाने का कार्य जारी है। शुरुआत में स्टेडियम में दो पवेलियन के साथ दिन रात के मैचों के लिए एलईडी फ्लड लाइट और बीसीसीआई के प्रसारण मानकों को पूरा करने वाला 360 डिग्री लाइव प्रसारण का बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है।

काली मिट्टी की बनाई जा रही है दो पिचें विश्वविद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड में फिलहाल दो काली मिट्टी की पिच बनाई जा रही हैं। काली मिट्टी की बनी पिच शुरुआत के दो दिनों बल्लेबाजों के मुफीद होती हैं। इसके बाद दरार पड़ने से स्पिनरों को काफी मदद मिलती है, जो टेस्ट के लिए सही मानी जाती है।

– प्रो. केपी सिंह, पितामह ने बताया कि हमारा क्रिकेट ग्राउंड न केवल प्रतिस्पर्धी उत्कृष्टता के लिए एक सुविधा है, बल्कि नवाचार, अनुसंधान और भविष्य के एथलीट विकास के लिए एक प्रयोगशाला भी है। हमारा लक्ष्य इस बुनियादी ढांचे के साथ अंतर-विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय और बीसीसीआइ के मैचों की मेजबानी करना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस