4:49 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

करक चतुर्थी पर सिद्धि योग एवं शिववास का अद्भूत संयोग! आचार्य राजेश कुमार शर्मा

इस वर्ष करवा चौथ का व्रत खास संयोग लेकर आया है। इस दिन का शुभ मुहूर्त,और चंद्र दर्शन का महत्व वैवाहिक जीवन में सुख, सौभाग्य और लंबी आयु का प्रतीक माना गया है।
ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा के अनुसार इस बार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को हो रहा है। इस बार करवाचौथ पर सिद्धि योग के साथ शिववास का शुभ संयोग बन रहा है। इसी के साथ ही चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे, इस संयोग में करवा माता की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी, और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस दिन भगवान गणेश और शिव-पार्वतीजी के साथ करवा माता की पूजा खासतौर से की जाती है, करवा चौथ व्रत को कठिन व्रतों में से एक माना गया है, इसका कारण ये है कि इस दिन रात को चंद्रमा दर्शन के बाद ही व्रती महिलाएं व्रत का पारण करती हैं। आचार्य ने बताया इस साल का करवा चौथ व्रत सिद्धि योग और कृत्तिका नक्षत्र में है, करवा चौथ पर सिद्धि योग प्रात:काल से लेकर सायं 05:41 मिनट तक है, उसके बाद से व्यतीपात योग होगा। उस दिन कृत्तिका नक्षत्र प्रात:काल से लेकर शाम 05:31 मिनट तक है, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र है। इसी के साथ शिववास होने की कारण अत्यंत शुभ माना गया है जिसमें माता पार्वती के आशीर्वाद से पति-पत्नी के बीच प्रेम और अटूट बंधन बना रहता है इसके फल स्वरुप सौभाग्य की वृद्धि, संकट से मुक्ति, मनोकामना पूर्ति और अखंड प्रेम बना रहता है।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

चतुर्थी तिथि आरंभ- 9 अक्टूबर को रात्रि 10:57 से 10 अक्टूबर को सायं 07:40 तक रहेगी उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा ।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 05:56 बजे से शाम 07:14 बजे तक।

चंद्र दर्शन का समय

आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि वहीं ये भी मान्यता है कि कि ऐसे समय में चंद्र दर्शन मनवांछित फल प्रदान करता है, इस बार करवा चौथ को चांद रात 08:07 मिनट पर निकलेगा।

आचार्य राजेश कुमार शर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस