प्रसव केन्द्र पर साफ-सफाई का काम शुरू, सीएमओ ने 15 अक्टूबर तक सुचारू कराने का दिया आश्वासन, कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म नहीं किया।
उझानी बदांयू 8 अक्टूबर।
बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध बसावनपुर के उपकेंद्र प्रसव केंद्र जो कि पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा था जिसको खुलवाने हेतु भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं ग्रामीण 6 अक्टूबर से लगातार धरना प्रदर्शन पर बने हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग लगातार उप केंद्र में रोजाना उसे सुचारू बनाने रखने के लिए लगातार साफ-सफाई का कार्य कर रहा है। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अतुल तोमर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जल्द सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर उपकेंद्र को शुरू करा दे। वर्ना पूरे प्रदेश की भारतीय किसान यूनियन भानु इसी धरने पर नजर आऐगी।
उन्होंने कहा भारतीय किसान यूनियन (भानु )जब तक धरना प्रदर्शन खत्म नहीं करेगी जब तक पूरी व्यवस्थाएं 100% ठीक नहीं हो जाएगी। इसी क्रम में आज तीसरे दिन धरना व प्रदर्शन जारी रहा । धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष अतुल तोमर ,जिला संगठन मंत्री अनिल ठाकुर, नवीन गोस्वामी ,विकेश ठाकुर ,हरनेस, श्रीपाल ,दिनेश, सुरजीत, जितेंद्र, सूरज ,आराम सिंह, रामस्वरूप राणा ,अजीत कुमार ,अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com