11:49 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

दिवाली और अन्य त्योहारों पर भव्य इनफिनिटी लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन

दिवाली और अन्य आने वाले त्योहारों के अवसर पर आज एक भव्य इनफिनिटी लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन नगर के आर के रिसोर्ट में किया गया, जिसमें सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित इस भव्य प्रदर्शनी में अनेक शहरों के बहुत सारे स्टॉल अपने अपने उत्पाद जैसे सजावटी सामान , ज्वेलरी, कपड़े, शूज, हस्तशिल्प, पर्स, और अपने बनाये हुए हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया गया, इस अवसर पर नगर की महिलाओं की उपस्थिति से प्रदर्शनी में खूब रौनक रही,
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत की भावना के अनुरूप महिलाओं को बढावा देने के उद्देश्य और स्वदेशी उत्पादों के अधिक प्रयोग के लिए आयोजित प्रदर्शनी की आयोजक रिचा अशेष, ज्योति शर्मा और रिया द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ और उपहार देकर सम्मान किया गया, आयोजन में उठानी की नगरपालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, बदायूं की नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रजा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पारुल गुप्ता, प्रसिद्ध व्यवसायी पारुल सचित, कवियत्री डॉ सोन रूपा विशाल और नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सैनरा वैश्य अतिथि रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस