भारत माता की जय एवं कस्बे में जगह-जगह हुआ पुष्प बरसा से स्वागत
वजीरगंज बदायूं
वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवा संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सैदपुर कस्बे में मंगलवार को भवय पथ संचलन का आयोजन किया गया यह पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ पुनः विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुआ जहां एक संगठित सभा का आयोजन हुआ पथ संचलन में संघ के स्वयंसेवको ने पूर्ण गणवेश मैं अनुशासित और गारिमामय ढंग से भाग लिया संचालन के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से कस्बा की गलियां देश भक्ति के रंग में रंग गई नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन किया इस अवसर पर आयोजित सभा में बकताओ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला और संगठन की विचारधारा सेवा कार्य तथा राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को रेखांकित किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में थाना पुलिस के साथ-साथ पीएसी के जवान भी पथ संचलन के समय सुरक्षा की दृष्टि से साथ रहे कार्यक्रम में संघ के जिला प्रचारक राजीव जी कृपा शंकर शर्मा के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने कार्यकर्ता के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा नगर के गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं की सहभागिता रही नगर वासियों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और कहा इस प्रकार के कार्य कम से समाज में एकता और राष्ट्र प्रेम की भावना उत्पन्न होती है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
