
जीएसटी से व्यापारी वर्ग को नई दिशा और अवसर मिले हैं :- रविन्द्र सिंह राठौर
मोदी सरकार का जीएसटी कदम देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त कर रहा है :- धर्मेद्र शाक्य
कादरचौक :- कादरचौक ब्लॉक परिसर में शेखूपुर विधानसभा का नेक्स्ट जन जीएसटी का विधानसभा सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी अर्थव्यवस्था लगातार सशक्त हो रही है। नेक्स्ट जन जीएसटी सुधार जैसी पहलें व्यापारियों के लिए पारदर्शिता और सुविधा बढ़ाने में सहायक साबित हो रही हैं। साथ ही कहा मोदी सरकार के कार्यकाल में लागू किए गए जीएसटी सुधार, डिजिटलीकरण और व्यवसाय को आसान बनाने वाले कदम स्पष्ट रूप से यह दिखाते हैं कि देश के विकास में व्यापारियों और उद्योगों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।
पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक नीतियाँ सरल, पारदर्शी और व्यवसायिक हितों के अनुकूल बन रही हैं। हमारा व्यापारी समुदाय आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में पूरी तरह सहभागी है, और देश की आर्थिक प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा मोदी सरकार के दूरदर्शी कदम, जैसे जीएसटी सुधार और डिजिटलीकरण, व्यवसायिक माहौल को और अधिक प्रगतिशील और प्रतिस्पर्धी बना रहे हैं। शेखूपुर का व्यापारी समुदाय आत्मनिर्भर भारत के मिशन में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर सम्मलेन में अभियान संयोजक अनुज माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष सर्वेश कश्यप, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, वरिष्ठ व्यापारी उमेश गुप्ता, व्यापारियों, उद्यमियों और प्रबुद्धवर्ग उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
