10:57 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

कांग्रेस जनों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जन्मदिन दिवस पर मिष्ठान लड्डू वितरण

बदायूं में कांग्रेस जनों ने परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उनको गोष्टी कर श्रद्धांजलि अर्पित की ,उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता प्राइवेट बस स्टैंड पर पहुंचे जहां पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जन्मदिन दिवस पर मिष्ठान लड्डू वितरण कर प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं अर्पित की
बदायूं 7 सितंबर 2025 आज प्रांतीय आवाह्न पर शहर कांग्रेस कमेटी बदायूं कार्यालय परशुराम चौक पर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोष्ठी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप भी उपस्थित रहे।
गोष्टी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का बहुत बड़ा ग्रंथ रामायण संस्कृत में लिखने का श्रेय जाता है और उन्होंने रामायण ग्रंथ में हर चरित्र के प्रति इंगित किया है कि समाज में किस तरह का किस तरीके का व्यवहार एक दूसरे के प्रति होना चाहिए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेन कश्यप ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक ऐसी ऋषि रहे जिन्होंने अपने ग्रंथ में हर समाज के लिए पक्ष रखा।
किसान कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश के महासचिव गौरव राठौर ने उनको याद करते हुए कहा की उन्होंने रामायण ग्रंथ के जरिए सभी समाजों को अलग-अलग संदेश दिया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जाहिद सिद्दीकी ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि आज हम सब लोग उनको उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं और सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए हुए मार्गों पर चलते रहें।
गोष्टी को जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन,एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली खान उर्फ अन्ना भाई,शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा ,आउटरीच कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति ने भी संबोधित करते हुए महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गोष्टी के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता प्राइवेट बस स्टैंड पर पहुंचे जहां पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के जन्मदिन पर उपस्थित जन समूह में मिष्ठान लड्डू वितरण कर अपनी खुशी का इजहार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं अर्पित की।
कार्यक्रम में शमीम अहमद खान उर्फ फौजी, हाजी इमरान, शोएब खान,रफ़ीकुद्दीन पीर जी, नौशाद खान, डॉक्टर जावेद मिर्जा, शराफत हुसैन, धर्मपाल ,नरेश पाल, नरेंद्र कुमार, रामप्रकाश ,पप्पू फारुकी, विनोद कुमार, महेंद्र पाल, नेत्रपाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस