बिसौली। कोतवाली की महिला सुरक्षा विशेष दल ने नगर में अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान का संदेश दिया गया। पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड ने सार्वजनिक स्थलों बाजारों भीड़ – भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बढ़ाई है। इस दौरान महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर, महिला मुख्य आरक्षी प्रियंका, बबलू शर्मा आदि उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com