6:15 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

एक दिन की महिला थाना प्रभारी बनी दसवीं की छात्रा, सुनीं समस्‍याएं

बदायूं। मिशन शक्ति फेस पांच के तहत छात्राओं को पुलिस का सिस्‍टम समझाने के साथ ही कानूनी जानकारी के लिए अभियान चलाया गया। इसके तहत कक्षा 1ृ0 की छात्रा एक दिन की महिला थाना प्रभारी बनी और उसने फरियादियों की समस्‍याओं को सुनकर उनके निस्‍तारण के निर्देश दिए।
शुक्रवार को एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत महिला संबंधी शिकायतों और उनके निस्‍तारण, महिलाओं के हित में चलाई जा रहीं योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। इसके तहत पार्वती आर्य कन्‍या इंटर कॉलेज की छात्राओं को बुलाया गया। महिला थाना प्रभारी के लिए दसवीं की छात्रा सोनी शर्मा पुत्री ताराचंद्र निवासी कल्‍याण नगर गली नंबर पांच को एक दिन का प्रभारी बनाया गया। इसके बाद एक दिन की प्रभारी बनी छात्रा ने शिकायतों का निस्‍तारण किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.