5:03 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर में धूमधाम से निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा

इस्लामनगर बदायूं 3 सितंबर।

कस्बे में माँ नव दुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान मेें मां नवदुर्गा की शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास साथ निकाली गई।

रामनवमी के पावन पर्व पर मोहल्ला साहूकारा स्थित देवी मंदिर से माँ दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र कुमार लीडर, पूर्व कार्यवाहक चेयरमैन देवेंद्र कुमार सभापति भगवानदास गुप्ता जर्दा, संजीव गुप्ता भट्टा वालों ने संयुक्त रूप से रिविन काटकर किया ।

माँ दुर्गा की आरती पूजन के बाद शोभायात्रा को रवाना किया मां दुर्गा की शोभायात्रा में दुर्गा के स्वरूप में सजी कन्याओं की झांकी, माता महाकाली अखाड़ा, राम दरबार, झम-झम नाचे हनुमान मंडली, खाटूश्याम दरबार, राधा-कृष्ण, शंकर- पार्वती रोड शो, देव प्रतिमाओं की झांकीयां, शोभायात्रा मोहल्ला साहूकारा से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मुख्य बाजार वृह्मदेव मंदिर पर पहुंच कर समापन हुई।

शोभायात्रा दौरान प्रदीप सक्सेना, रुपेन्द्र आर्य सर्राफ, कमेटी अध्यक्ष नवमोहन गुप्ता, कपिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष हेमेन्त गुप्ता जर्दा, कुश गोयल, विपिन गुप्ता रेडीमेड, मुदित शंखधार, शोभित गुप्ता, काकू गुप्ता, हिमांशु सर्राफ, सुमित गुप्ता, सहित आदि कमेटी के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.