6:03 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- दहेज में दो लाख ना लाने पर विवाहिता को दो बच्चों सहित निकाला,7 पर रिपोर्ट दर्ज

*उझानी- दहेज में दो लाख ना लाने पर विवाहिता को दो बच्चों सहित निकाला,7 पर रिपोर्ट दर्ज।************—-

उझानी बदांयू 2 अक्टूबर।

नगर के मोहल्ला बहादुर गंज निवासी गोस मुहम्मद की बेटी रूबीना ने बिल्सी के मोहल्ला नंबर तीन निवासी पति फजले रसूल,जेठ वसीम,देवर रजी अहमद, देवरानी संजीदा, अरमान उसकी पत्नी गुलनाज व बिचौलिया उझानी के मोहल्ला गद्दी टौला निवासी शकील अहमद के खिलाफ दहेज में दो लाख रुपए ना लाने पर घर से मारपीट कर निकालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रूबीना का कहना है कि उसकी शादी सन् 2020 में पिता ने काफी दान-दहेज देकर की थी। आरोपी पति व जेठ,देवर दो लाख रुपए ओर लाने को मारपीट करते थे व भूखा भी रखा। एक साल पहले एक लाख रुपए मां ने दिऐ कि बेटी का परिवार बचा रहे इसी दरम्यान उसके दो बेटे भी हुऐ। मगर दहेज लोभियों का बर्ताव नहीं बदला।
रूबीना ने दर्ज रिपोर्ट में लिखा है कि पति जुआरी शराबी है उसने घर का सारा ज़ेवर बेच दिया व दो लाख ओर लाने को मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। मजबूर होकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने जांच सब इंस्पेक्टर भारती सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.