ब्लॉक संसाधन केंद्र बिसौली पर एफएलएन एवं एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के चतुर्थ बैच का समापन हुआ। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी । प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय ने प्रशिक्षण दल द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री अनुज कुमार शर्मा ने भी प्रशिक्षण की सराहना की तथा शिक्षक हित में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। शिक्षा मित्र संघ के मंत्री अवनीत सक्सेना ने प्रशिक्षण की प्रशंसा करते हुए विद्यालयों में लागू करने के लिए आह्वान किया। एआरपी रानी, मचिन मिश्रा, सौरभ पाठक, मंजीत सिंह तथा संदर्भदाता साहू सावेंद्र ने कक्षा तीन की अंग्रेजी भाषा की पाठ्य पुस्तक संतूर से परिचय कराते हुए भारतीय ज्ञान और संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण दल की ओर से बी आर सी के कर्मचारियों हेमेंद्र गौतम, तरंग सक्सेना, राजेश शाक्य, बबलू, संजय, विजय,जयवीर,भगवान सिंह, शैलेन्द्र, मोहित को सहयोग हेतु सम्मानित किया गया
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com