बिसौली। शनिवार को सिद्व बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में विजेता और उपविजेता इस प्रकार रहे—
अंडर-19: विजेता एनए इंटर कॉलेज, बिल्सी तथा उपविजेता मुन्ना लाल इंटर कॉलेज, वजीरगंज
अंडर-17: विजेता भूदेवी इंटर कॉलेज, बिल्सी तथा उपविजेता माधव राम इंटर कॉलेज, उघेती
अंडर-14: विजेता आरवीएस इंटर कॉलेज, वुटला तथा उपविजेता भूदेवी वाष्णेय इंटर कॉलेज, बिल्सी
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक अमित पाठक ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला क्रीड़ा सचिव अजय कुमार पटेल, जिला क्रीड़ा सहसचिव व अटेवा अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक पाठक, पूर्व प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा, उप प्रबंधक श्याम पाल पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौधरी, चौधरी सुभाष सिंह, दया राम सिंह, अभय कुमार, वरुण प्रताप, सुरेंद्र पाल, हेमेंद्र सिंह, हरदेश भारद्वाज, सुधीर यादव सहित कॉलेज के शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com