5:42 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

छात्र की बाईक चोरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

सहसवान (बदायूं) पुलिस की शिथिलता के कारण चोर दिनदहाड़े लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं मुख बाजार में स्थित राय साहब की कोठी जहां बदायूं जिला सहकारी बैंकआर के ऍम स्कूल एवं लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी वही परिवार के भी तमाम लोग रहते हैं इसके बावजूद चार बाइक सवार चोर एक स्टूडेंट की स्प्लेंडर बाइक लेकर फरार हो गए जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए
घटना मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे मुख बाजार में स्थित राय साहब की कोठी की है कोतवाली क्षेत्र के गांव डकार डकार पुख्ता निवासी अमित उपाध्याय पुत्र राजेश कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायती पत्र में कहा गया है लक्ष्या डिजिटल लाइब्रेरी में स्टडी करने आया था जब वह घर जाने के लिए लाइब्रेरी से बाहर निकाल वहां उसकी बाइक नहीं थी उसने आसपास तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका उसके बाद सीसीटीवी कैमरा को निकलने में पता चला चार लोग उसकी बाइक लेकर फरार हो गए पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है इससे पूर्व कस्बा एवं गांव में चोरियों का सिलसिला लगातार चल रहा है

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.