4:40 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उघैती – सपा विधायक बृजेश यादव के नेतृत्व में हुआ पीडीए बाइक रैली का आयोजन

उघैती (बदायूं)सहसवान विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक बृजेश यादव नें सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओ के साथ क्षेत्र के गांव रियोनाई से बाइक रैली का आयोजन किया। बाइक रैली रियोनाई से शुरू होकर क्षेत्र के भेदपुर,बंशीपुर ,कमनपुर ,
रंजीतपुर,टेहरा,बंजरा, भगतपुर होते सहसवान समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जाकर सम्पन्न हुई।समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने लोकप्रिय विधायक बृजेश यादव का माला पहनाकर यात्रा का स्वागत किया।यात्रा का समापन बृजेश यादव के पीडीए पंचायत को संबोधन के साथ हुआ।इस मौके पर आकाश मिश्रा,नबाब सिंह यादव, फूल सिंह,रनवीर, शेर मोहम्मद,पप्पू,चन्द्रकेश यादव,शेखर सिंघानिया,आकाश मिश्रा,इस्तकार उस्मानी ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस