11:43 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान पुलिस द्वारा पीड़ित की मृत्यु के आरोपित को किया गिरफ्तार

सहसवान पुलिस द्वारा कचहरी पर हुई मारपीट में घायल/ पीड़ित की मृत्यु के आरोपित को किया गया गिरफ्तार।

डा0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एंव वाछिंत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कुमार कठेरिया के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री कर्मवीर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना सहसवान पुलिस द्वारा दिनांक 07.09.2025 को थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 368/25 धारा 105/131/115(2)/352/351(3) BNS बनाम 1. गुलसबाब 2. शादाब 3. अल्ताफ 4. फिरोज पुत्रगण शाकिर निवासी ग्राम बाजपुर थाना सहसवान जिला बदायूँ में वाँछित अभियुक्तगण 1. गुलशबाब 2. फिरोज पुत्रगण शाकिर निवासी ग्राम बाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ को मोहउद्दीनपुर तिराहा पर तूबा फार्म हाउस के पश्चिमी गेट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 04.09.2025 को समय 11.40 बजे आवेदक मोहम्मद मियां पुत्र अली जान निवासी ग्राम जतकी थाना जरीफनगर जिला बदायूँ व पार्टी द्वितीय के 1. गुलसबाब (आवेदक का दामाद) 2. शादाब 3. अल्ताफ 4. फिरोज पुत्रगण शाकिर निवासी ग्राम बाजपुर थाना सहसवान जिला बदायूँ अपनी तारीख पर कचहरी में आये थे। एडवोकेट श्री सय्यद जावेद इकबाल नकबी के चेम्बर के पास दोनो पक्षो में आपसी समझौते की बात को लेकर पार्टी द्वितीय के 1. गुलसबाब 2. शादाब 3. अल्ताफ 4. फिरोज पुत्रगण शाकिर निवासी ग्राम बाजपुर थाना सहसवान जिला बदायूँ द्वारा अपने ससुर मोहम्मद मियां पुत्र अली जान निवासी ग्राम जतकी थाना जरीफनगर जिला बदायूँ के साथ लात घूसो से मारपीट की थी। जिसमें सुसर मोहम्मद मिया उपरोक्त के सीने में गुम चोट व पसली में गुम चोटे आयी । ससुर मोहम्मद मियां पुत्र अली जान निवासी ग्राम जतकी थाना जरीफनगर जिला बदायूँ के प्रार्थना पत्र पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 368/2025 धारा 131/115(2)/352/351(3) BNS 2023 बनाम (दामाद व उसके भाई) 1. गुलसबाब 2. शादाब 3. अल्ताफ 4. फिरोज पुत्रगण शाकिर निवासी ग्राम बाजपुर थाना सहसवान जिला बदायूँ के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया । मोहम्मद मियाँ उपरोक्त को उपचार हेतु सीएचसी सहसवान रवाना किया गया था। सीएचसी सहसवान में चिकित्सक द्वारा मोहम्मद मियाँ को उसके CHEST X RAY हेतु जिला अस्पताल बदायूँ रैफर किया गया था। मोहम्मद मियाँ उपरोक्त की उपचार के दौरान जिला अस्पताल बदायूँ में मृत्यु हो गयी। वादी मुकदमा/मजरूब/मृतक की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट एवं प्राथमिक उपचार करने वाले डॉक्टर के बयान के आधार पर धारा 105 BNS का होना पाया गया मुकदमा उपरोक्त में धारा 105 BNS की बढोत्तरी की गयी। मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्त अल्ताफ पुत्र शाकिर निवासी ग्राम बाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ को दिनांक 06.09.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1. गुलशबाब 2. फिरोज पुत्रगण शाकिर निवासी ग्राम बाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ को आज दिनाँक 07.09.2025 को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारी का स्थान दिनाँक व समय
मोहउद्दीनपुर तिराहा पर तूबा फार्म हाउस के पश्चिमी गेट से दिनाँक 07.09.2025 समय करीब 11.10 बजे

विवरण पूछताछ – अभियुक्तगण 1. गुलशबाब 2. फिरोज पुत्रगण शाकिर निवासी ग्राम बाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ ने पूछने पर बताया कि हमारा पहले से ही मेरे ससुर से गुलशबाब से मुकदमा चल रहा है। जिसको लेकर चारो भाई दिनांक 04.09.2025 को कचहरी में आये थे। जहाँ पर गुलशबाब के ससुर मोहम्मद मियाँ पुत्र अली जान निवासी ग्राम जतकी थाना जरीफनगर बदायूं से कहा सुनी हुई और कहासुनी के दौरान मारपीट हुई थी जिसमें मारपीट के दौरान गुलशबाब के ससुर मोहम्मद मियाँ को अधिक चोट लग गयी थी।

विवरण गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण
1. गुलशबाब 2. फिरोज पुत्रगण शाकिर निवासी ग्राम बाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ

गिर0 शुदा अभियुक्त गुलशबाब पुत्र शाकिर निवासी ग्राम बाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 368/2025 धारा 131/115(2)/352/351(3) BNS 2023 थाना सहसवान
2. मु0अ0सं0 524/2024 धारा 115(2)/117(2)/324(4)/352 BNS 2023 थाना सहसवान

गिर0 शुदा अभियुक्त फिरोज पुत्र शाकिर निवासी ग्राम बाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 368/2025 धारा 131/115(2)/352/351(3) BNS 2023 थाना सहसवान

गिरफ्तार करने वाली थाना सहसवान पुलिस टीम
उ0नि0 विनोद कुमार
हे0का0 112 जयवीर
का0 1803 लोकेन्द्र कुमार

विज्ञापन एक्सप्रेस