1:51 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

विधायक आशुतोष मौर्या ने सीएचसी पर डॉक्टरो के समय पर न बैठने पर नाराजगी व्यक्त की

बिसौली सीएचसी पर डॉक्टरो के समय पर न बैठने एवं जन औषधि केंद्र पर बाहर की दवाइयां विक्री होने पर बिसौली विधायकआशुतोष मौर्या ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को किया निर्देशित
बिसौली से संजीव मिश्रा की रिपोर्ट
बिसौली:क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य ने बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की अव्यवस्थाओं पर गंभीर नाराज़गी जताई है। विधायक आशुतोष मौर्य ने शिकायत मिलने पर सीएमओ बदायूं को तत्काल निर्देशित किया कि सीएचसी पर डॉक्टर समय से उपस्थित नहीं रहते, सुबह 11बजे तक मरीजों को इलाज के लिए डॉक्टर का इंतजार करना पड़ता है। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र पर एंटीबायोटिक टैबलेट सहित कई आवश्यक दवाइयों की कमी बनी हुई है तथा जन औषधि केंद्र पर बाहर की दवाइयां बेची जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। आमजन ने विधायक की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई कि इससे स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाहियों पर अंकुश लगेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.