(बदायूं) बीआरसी कोल्हाई पर आयोजित पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का विधिवत समापन हो गया। समापन पर बीईओ मनोज राम ने प्रतिभागियों को स्कूल में पठन पाठन एवं एनसीआरटी के नए पाठ्यक्रम के बारे में बताया।
एआरपी आमोद सक्सेना, चेतन चाहर, राजेश कुमार,संजय कुमार एवं रावेश यादव ने पांच दिवसीय परीक्षण के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रतिभागी शिक्षकों ने सभी सवालों के जवाब दिए। इस दौरान बीईओ मनोज राम भी प्रशिक्षण में पहुंचे। एनसीआरटी के नए पाठ्यक्रम के अंतर्गत पुस्तकों के बदलाव के बारे में जानकारी दी,जिनको मेहनत से स्कूलों में पढ़ाने का निर्देश दिया। शिक्षक डायरी प्रतिदिन भरने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उदयवीर सिंह,राजेंद्र गुलाटी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
