सहसवान (बदायूं)सहसवान में गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. पौराणिक मान्यता के मुताबिक, भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जी का जन्म हुआ था. इसलिए हर साल इस दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है. यह व्रत पुत्र की मंगल कामना के लिए होता है सहसवान में गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इसमें महिला-बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शोभायात्रा नया गंज स्थित गणेश मंदिर से उठकर विभिन्न मार्गो से होते हुए फिर गणेश मंदिर में आकर समाप्त हुई.
भगवान गणेश का आरती पूजन करके यात्रा का शुभारंभ किया. मंदिर से गाजे-बाजे के निकली शोभायात्रा में डीजे की धुन पर बड़ी संख्या में युवा नाचते, गाते हुए शामिल हुए. शोभाायात्रा में मां काली, संकट मोचन हनुमान जी, शंकर पार्वती, राधा कृष्णा, सुंदर सुंदर झाकी एक दर्जन सिंहासन आधा दर्जन से अधिक डी जे बेस साउंड के सात स्वांग प्रदर्शन लोगों को आश्चर्यचकित करता रहा. यात्रा नया गंज जहांगीराबाद चौराहा,नया गंज, नबादा चौराहा, कोतवाली ,ब्लॉक, मेंन बाजार विल्सन गंज चौराहा, पठान टोला, बजरिया,तहसील चौराहा होते हुए मंदिर परिसर पहुंची. इस बीच सहसवान पुलिस प्रशासन का भी गणेश शोभायात्रा निकलवाने में बहुत सहयोग रहा
गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश का आशीर्वाद पूरे देशवासियो और नगर वासियों को मिल रहा है. ।
/रविशंकर





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
