2:45 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से 17 वीं भव्य श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव पर शोभायात्रा

वजीरगंज। कस्बा के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से 17 वीं भव्य श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव पर शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। श्री गणेश सेवा समिति वजीरगंज के तत्वाधान में धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह,व राहुल वाष्णेय, ने विधिवत रूप से किया। शोभायात्रा नगर के रोडबेज बस स्टैण्ड मुख्य मार्गो से बड़ी बाजार ,छोटी बाजार होली चौक से होती हुई एमएफ हाईवे मार्ग पर लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची।गणेश सेवा सामिति संस्थापक मुकुट बिहारी लाल ने वताया शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकिया वजीरगंज का काली अखाड़ा ,मुरादाबाद का महावली दरवार ,हयातनगर से शिव वरात ,वजीरगंज का वेताव बैंड आकर्षक का केन्द्र रही।नगर में जहां से भी शोभायात्रा गुजरी ,वहां पर श्रद्धालुओं ने छतों पर खड़े होकर पुष्पबर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।शाम 6:30 बजे प्रारंभ हुई शष्मोभायात्रा ने देर रात्रि तक नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण किया।शोभायात्रा में शामिल झांकिया आकर्षक साज सज्जा से जगमगा रहीं थीं।शोभायात्रा देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी नगर को जगह- जहां से भी शोभायात्रा गुजरी, वहां श्रद्धालुओं ने छतों पर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शाम 6:30 बजे प्रारंभ हुई शोभायात्रा ने देर रात्रि तक नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षक साज-सज्जा से जगमगा रही थीं। शोभायात्रा देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।इस मौके अध्यक्ष शरद कुमार ,उपाध्यक्ष रितिक वाष्णेय,ऋषभ वाष्णेय ,महामंत्री निखिल वाष्णेय ,कोषाध्यक्ष आकाश वाष्णेय ,रिधि प्रताप सिंह ,अनुज सम्सेना ,राघव सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा ,नरेश गुत्ता,जेकी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस