9:45 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान- भवानीपुर खल्ली में घर में चोरी करते वक्त पकड़ा गया चोर

सहसवान(बदायूं )सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली में रात 1:00 बजे के समय आस मोहम्मद के घर में चोर घुस गए घर में सो रही आस मोहम्मद की मां की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचाया जिससे परिवार के व आस-पास के लोग जाग गए और चोर चोर चिल्लाने लगे। चोर वहां से निकल कर भागे गांव के लोगों ने चोरों का पीछा करते हुए एक चोर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई बताया जाता है चोरों की संख्या 5 थी पकड़ा गया चोर साहब सिंह पुत्र मोतीराम थाना जुनाबई के पास ग्राम चिगंरिया का रहने वाला है पुलिस चोर को पकड़कर थाने ले आई जिससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस