सनराइज़ इंटरप्राइजेज का पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के भाई नरेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन
सहसवान(बदायूं)सहसवान भगतानगला हरदतपुर रोड पर सनराइज इंटरप्राइजेज का उद्घाटन पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के भाई नरेश चंद्र गुप्ता के द्वारा किया गया आपको बता दें। सनराइज इंटरप्राइजेज के प्रोपोर्टर शिराज खान के प्लांट का उद्घाटन करने आये पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के भाई नरेश चंद्र गुप्ता तथा उनके पुत्र वरिष्ठ भाजपा नेता मयंक गुप्ता का फूल मालाओं से स्वागत किया गया उसके बाद नरेश गुप्ता ने बटन दबाकर प्लांट का शुभारंभ किया। इसके बाद लोगों से मुखातिब होते हुए कहा यह प्लांट ठेकेदार मुनिस अली के बेटे शेखू ने लगाया है, हमें उम्मीद है कि यह सही गुणवत्ता के साथ ईटों को तैयार करेंगे जिससे नगर नहीं पूरे क्षेत्र में सनराइज एंटरप्राइजेज की एक पहचान होगी। इसी के साथ शेखू ने भी अपने विचार रखे और कहा में आपको बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं आप सभी लोग आए में आप सभी के आशीर्वाद से जो प्लांट मैंने चालू किया है। इसमें सही गुणवत्ता के साथ माल तैयार होगा। मेरी कोशिश रहेगी अच्छा माल तैयार करके मेरी फर्म की पहचान बने इसी के साथ आए हुए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया उद्घाटन के मौके पर मोहम्मद उमर सैफी,मुनिस अली, ज़फर अली, रागिब, मतीन, सैयद अहमद उर्फ प्यारे मियां, पूर्व मेंबर मोहम्मद आकिल, सऊद नकवी, सैयद वसीम उर्फ सोनू, परवेज, ईशान, फुरकान नदयाल, साजिद प्रधान बाग वाला, तौकीर प्रधान हिंडोर,यूनुस प्रधान भवानीपुर खैरू सुल्तान, नितेश अग्रवाल, सोनू महेश्वरी, तनुज माहेश्वरी, अभिषेक मालपानी आदि सैकड़ो की तादात में लोग मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
