5:53 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

छोटा हाथी पलटने से घायल युवक की इलाज के दौरान मृत्यु

सहसवान: अनियंत्रित लोडर वाहन (छोटा हाथी) पलटने से उसमें घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। सहसवान के मुहल्ला बजरिया निवासी सोनलाल की मृत्यु हो गई थी। एक दर्जन लोग उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने कछला जा रहे थे। सालिक नगला के पास अचानक अनियंत्रित होकर वाहन सड़क किनारे पलट गया था। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.