8:27 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – आवारा पशुओं का अड्डा बना आसफपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

आवारा पशुओं का अड्डा बना आसफपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व गौशालाएं बनी शो पीस , सरकारी धन का दुरुपयोग
आसफपुर – जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार गौवंशों के संरक्षण के पैसा पानी की तरह बहा रही है वहीं ग्राम पंचायत से संबंधित जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार लोग अपने नैतिक कर्तव्य से विमुख होते नजर आ रहे हैं ।
ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की तहसील बिसौली क्षेत्र के विकास खंड आसफपुर में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रकाश में आया है जहां सूरज ढलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में घुमंतू जानवरों का झुंड देखने को मिलता है ।
यहां गौरतलब कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी वार्ड से लेकर प्रसव कक्ष में भर्ती होने वाले मरीजों व उनके साथ आने वाले तीमारदारों के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है ।
मीडिया के कैमरे में कैद तस्वीरों के मुताबिक बीते सोमवार की रात के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में जंगली जानवरों का झुंड देखने को मिला ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.