5:33 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर राही की काव्य पुस्तक “दोहों में दीदी मां” का पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा द्वारा विमोचन

    बदायूँ -बजरंग निवासी,वात्सल्य ग्राम के प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर राही की काव्य पुस्तक “दोहों में दीदी मां” का विमोचन पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा के कर कमलों द्वारा किया गया। डॉ राही की यह पांचवीं पुस्तक है, इससे पूर्व सच्चे बादशाह, चमकौर का युद्ध, जीवन के रंग -दोहों के संग, सरयू जी सिसकियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं। यह पुस्तक दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा के जीवन पर आधारित है जिसमें 121 दोहे हैं, पुस्तक की विशेषता है कि दोहों के भाव के अनुरूप चित्र भी दिए हैं ।
       पुस्तक का लोकार्पण करते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि मेरे जीवन के ऊपर “राही” जी ने दोहों की पुस्तक लिखी है उनका प्रयास सफल और सरहनीय है। जीवन के मुख्य बिंदुओं को दोहों के माध्यम से सटीक वर्णन किया है उनका यह प्रयास मेरे शिष्यों को प्रेरणा का कार्य करेगा डॉ राही को बहुत बहुत आशीर्वाद।
    इस अवसर पर परमशक्ति पीठ के राष्ट्रीय सचिव संजय भईया, महामंडलेश्वर साध्वी सत्य प्रिया, साध्वी सुह्रदया गिरि, साध्वी शिरोमणि, स्वामी सत्यशील, संविद की डायरेक्टर सुमन लता, पूर्व आई जी. एच के शर्मा, डॉ. रतन शारदा, देवी सिंह सोलंकी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस