बिल्सी। नगर के नाई पिंडरी रोड स्थित सैमल बाबा मंदिर पर बाबा के भक्तों ने यहां एक भंडारा का आयोजन कराया। यहां सबसे पहले भक्तों ने बाबा को खिचड़ी के प्रसाद का भोग लगाया। उसके बाद कन्याओं को सहभोज कराया। फिर यहां सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे। जिन्होने बाबा का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। भक्त बताते है कि जो व्यक्ति बाबा के दरबार में पूरी श्रध्दा के साथ अपनी मनोकामना मांगता है। बाबा उसकी मनोकामना को अवश्य पूरा करते है। सैमल बाबा के मंदिर बृहस्पतिवार के लिए क्षेत्र के तमाम लोग पूजा-अर्चना करने को पहुंचते है। इसको सफल बनाने सचिन कुमार सक्सेना उर्फ कल्लू, मीनाक्षी सक्सेना, साहिल सक्सेना, निखिल सक्सेना, जितेंद्र यादव, अंकित शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com