2:44 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में संचारी रोग मुक्त अभियान

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में गुरुवार को छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों से बचाव एवं तम्बाकू मुक्त अभियान की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास ने कहा कि तम्बाकू के सेवन से कैंसर जैसी कई बीमारियां हो रही हैं, इसलिए तम्बाकू उत्पादों के प्रति जन जागरूकता लाना बहुत आवश्यक है। वरिष्ठ प्रवक्ता सुधाकर शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को तम्बाकू उत्पादों के सेवन से बचाने के लिए सामूहिक सहभागिता भी जरुरी है। आनन्द सिंह ने तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होने वाली बीमारियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा ने संचारी रोगों से बचाव के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आमजन के व्यवहार को परिवर्तन करने जैसे सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने, घरों के आस-पास पानी न जमा होने देने, पूरी बांह के कपड़े पहनने और बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रकाशवीर शर्मा, विषवेश पाठक, राकेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार, विपिन शर्मा, रऊफ अहमद, रेनू, शिवानी, कामेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, अंकित सिंह, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.